Thursday 25 June 2020

बढ़ती कीमतों के पीछे छिपा है दूरदर्शी मोदी सरकार का मास्टर प्लान। आइए क्रोनॉलजी समझते है।

कच्चे तेल की जमींदोज होती कीमतों के बीच भारत में आसमान छू रही डीजल-पेट्रोल की कीमतें, लगातार 20वें दिन बढ़ोतरी।


डीजल ने अपने इस अच्छे दिन और पेट्रोल से महंगा होने का नया कृतिमान स्थापित करने के लिए पीएम मोदी को कहा शुक्रिया।

बढ़ती कीमतों के पीछे छिपा है दूरदर्शी मोदी सरकार का मास्टर प्लान। आइए क्रोनॉलजी समझते है।


• भारत में पड़ोसी की बराबरी करने के लिए प्रत्येक मध्यमवर्गीय परिवार में एक दो गाड़ियां जरूर होती है।
• जनसंख्या का आधे से अधिक हिस्सा युवा है जो स्टाइल मारने के लिए दिन भर गाड़ियों पर चक्कर लगाते रहते है।
• फिट इंडिया मोदी का सपना है किन्तु शारीरिक परिश्रम ना होने के परिणामस्वरूप जनता तरह-तरह की बीमारियों की शिकार हो जाती है।
• हाल ही में मोदी जी में देश को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया लेकिन हम डीजल पेट्रोल के लिए दूसरे देशों पर आश्रित हैं।
• भारत में रोजगार और आर्थिक अर्थ्यवस्था अभी चिंता का विषय है और इस विषम परिस्थिति में एटलस सायकिल की कम्पनी का बन्द हो जाना।
• स्वच्छ भारत अभियान भी मोदी के बड़े सपनों में से एक है लेकिन गाड़ियों के धुएं से वायु प्रदूषण बड़ी समस्या बनी हुई है।

• अब अगर पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती है तो लोग गाड़ियों के गैरजरूरी प्रयोग से बचेंगे जिससे प्रदूषण कम होगा।
• कच्चे तेल का आयात कम होगा जिससे भारत का पैसा भारत में ही रहेगा।
• लोग छोटी दूरियों के लिए साईकिल का उपयोग करेंगे जो स्वास्थ के लिए लाभदायक है और फिट इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
• साईकिल का उपयोग बढ़ने से बाजार में साईकिल की मांग भी बढ़ेगी जिससे भारत में साईकिल उद्योग को गति मिलेगी और बन्द कम्पनियां भी फिर से शुरू हो जाएंगी।
• डीजल के आसमान छूती कीमतों में ऑटो का भाड़ा भी बढ़ जाएगा परिणामस्वरूप रिक्शा और टमटम के अच्छे दिन आ जाएंगे।
• साईकिल उद्योग में बढ़ोतरी, रिक्शा और टमटम की वापसी से लोगों को रोजगार मिलेगा और अर्थवयवस्था को भी बल मिलेगा।

अब कुछ लोग कहेंगे डीजल पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के वजह से भी उद्योग बन्द होंगे और रोजगार कम होगा तो हर बार नकारात्म होना ही एक मात्र विकल्प नहीं। इस संकट का देशी निवारण मौजूद है आखिर कुछ अलग करके ही तो भारत विश्वगुरु बनेगा।
साथ ही '20₹ की बिस्लेरी, 200₹ का इटली वाला पिज़्ज़ा, 300₹ में देशद्रोहियों के फिल्मों की टिकट खरीदने वाले
देशहित के लिए 80₹ का डीजल पेट्रोल नहीं खरीद सकते हैं' वाला रामबाण तर्क तो पहले से ही मौजूद है।

Tuesday 2 June 2020

'बायकॉट चाइनीज' पहल के विरोध में 'मोबाइल भी फेक दो' का तर्क..


रिमूव चाइना ऐप की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता।


'रिमूव चाइना ऐप' नाम से चाइनीज ऐप को चिन्हित कर उन्हें हटाने का एक ऐप आया है। इस पर कुछ मित्र ज्यादा समझदारी दिखाते हुए तर्क दे रहे कि मोबाइल भी चाइनीज है फेक दो, उपयोग बन्द कर दो।

उनसे कहना है "हे जड़बुद्घि महामानव जिस प्रकार आपने ऐप हटाने वाली पहल का काट ढूंढने के लिए अपने मस्तिष्क को कष्ट देकर तुरंत मोबाइल ही को हटाने का तर्क तैयार कर लिया।
ठीक उसी प्रकार पहले थोड़ी सामान्य सी बुद्धि प्रयोग कर व्यावहारिकता पर विचार करते कि जिस फोन टीवी या कोई वस्तु को हटाने की आप बात कर रहे। चीन ने उसके पूरे पैसे वसूल लिए है तो अब जब तक उसमे सांस बची है उसपे चढ़े रहिए।

रही बात ऐप की तो इससे चीन कि निरंतर कमाई होती रहेगी साथ ही चाइनीज ऐप पर गोपनीयता और डाटा हमेशा संदेह के घेरे में ही रही है।

अतः जानबूझ कर अपनी सुरक्षा और धन दोनों से क्यों हाथ धोना। आपसे आग्रह कुछ सार्थक करने हेतु भी बुद्धि प्रयोग करें। हर बार मोदी और भाजपा वाले चश्मे से ना देखें क्योंकि ये अंधविरोध कई अंधभक्त तैयार करेगा।😀🙏🏻
बुरा ना मानो क्योंकि इसमें कुछ बुरा नहीं है।

विराट फॉर्म का वनवास एक दिन समाप्त होगा

आज मैच देखना शुरू किया नींद आ गई, पहली पारी बीतने के कुछ देर बाद नींद खुली। स्कोर देखा तो आरसीबी ने 23 अप्रैल वाला अपना इतिहास कायम रखा था। ...